अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार एवं दामाद जारेड कुशनर पत्नी इवांका ट्रंप के साथ 22 नवंबर को जैसलमेर आएंगे. जारेड कुशनर और इवांका ट्रंप जैसलमेर में 25 नवंबर तक रहेंगे. उनकी इस यात्रा को देखते हुए अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के 50 अधिकारियों ने जैसलमेर में डेरा डाल रखा है. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के ये अधिकारी चप्पे- चप्पे पर नज़र रख रहे हैं. स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है. जारेड कुशनर और इवांका ट्रंप निजी विमान से 22 नवंबर को जैसलमेर पहुंचेंगे. जैसलमेर आगमन के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद व बेटी सम रोड स्थित होटल सूर्यागढ़ में ठहरेंगे. (रिपोर्ट- सिकंदर)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2DQ4C8o

No comments:
Post a Comment