मानपुर हाउसिंग बोर्ड के पास दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए एक 14 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चा मानपुर का रहने वाला है. मृतक के पिता माधु राणा ने बताया कि चंदू की उम्र 14 साल थी और वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NUqJjh

No comments:
Post a Comment