भरतपुर की इंडस्ट्रियल एरिया में लंबे समय से बंद पड़ी फैक्ट्री जी ई डब्ल्यू में अचानक आग गई. आग की लपटें देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. जानकारी के अनुसार लंबे समय से बंद पड़ी जी ई डब्ल्यू फैक्ट्री संचालकों ने फरीदाबाद के ठेकेदार को पुराना लोहा और कबाड़ बेच दिया था. ठेकेदार के कर्मचारी गैस कटर से लोहे को काट रहे थे कि अचानक कटिंग के दौरान निकली चिंगारी से झाड़ियों में आग लग गई. फिर देखते ही देखते आग ने कैमिकल टैंक को अपने गिरफ्त में ले लिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Pk0h2l

No comments:
Post a Comment