कोटा के डाबी चितौड रोड़ पर स्थित नगर निगम के नांता ट्रेंचिंग ग्राउंड से फैली बदबू से लोग परेशान हैं. इलाके के लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा है. इसी के मद्देनजर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर कचरा डालने आई ट्रांलियों को रोकने का प्रयास किया. लेकिन जब नगर निगम के कर्मचारी नहीं माने तो लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में कचड़ा फेंके जाने से इलाके में डेंगू, स्वाइनफ्लू जैसी बीमारी फैलने का डर है. उन्होंने मांग की ट्रेंचिंग ग्राउंड को शहर से दूर शिफ्ट किया जाए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OJDgFK

No comments:
Post a Comment