राज्य सरकार द्वारा मूंग की सरकारी खरीद शुरू करने की घोषणा के बाद भी अभी तक मूंग की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से आक्रोशित किसानोंं ने बुधवार को श्रीगंगानगर जिले में चक्का जाम किया. किसानोंं ने मूंग की सरकारी खरीद शुरू करने, गंगनहर से हो रही पानी चोरी को रोकने सहित कई मांगो को लेकर बुधवार को चक्का जाम किया. इसी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी. एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह और डीएसपी तुलसीदास पुरोहित के नेतृत्व में पुलिस अमला जिले के चारों मार्गों पर तैनात है. एसएसबी की पूरी बटालियन शहर के बाहरी रास्तों पर घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ReedrZ

No comments:
Post a Comment