धौलपुर जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षण व्यवस्था ठप और कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी के नेतृत्व में छात्रों ने स्टाफ को कॉलेज में बंद कर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया. छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को घेरते हुए जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया. हंगामें को बढ़ता देख कॉलेज प्राचार्य मौके पर पहुंचे और छात्रों से समझाइस की. छात्रों का कहना है कि कॉलेज में व्याख्याताओं की कमी है. जिसके चलते शिक्षण व्यवस्था ठप पड़ी है. कॉलेज में क्लास नहीं लगने, बिजली, पानी सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों में आक्रोश है. इन्हीं मांगों को लेकर छात्र काफी दिनों को कॉलेज प्रशासन के आग्रह कर रहा था, लेकिन कभी सुनवाई नहीं हुई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2z36kyi

No comments:
Post a Comment