निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल की जयपुर में आयोजित हुंकार रैली में सोमवार को नई पार्टी के गठन के साथ ही दोनों प्रमुख पार्टियों को निशाने पर लिया. बीजेपी की सीएम वसुंधरा राजे और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर हमला करते हुए खरी-खोटी सुनाई. रैली में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, भारत वाहिनी पार्टी के अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रैली में साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा भी की है. बेनीवाल ने दावा किया कि राजस्थान में अब कांग्रेस व भाजपा का एकाधिकार खत्म करके तीसरी ताकत का उदय हो गया है. इस नए गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल भी अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाने का अवसर देख रहा है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zb8g87

No comments:
Post a Comment