भारत वाहिनी के अध्यक्ष और सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने हनुमान बेनीवाल की हुंकार रैली को संबोधित करते हुए सोमवार को बीजेपी पर जमकर प्रहार किए. उन्होंने कहा कि अमित शाह अगर आपका अंगद का पैर है तो जा कर लंका में रोपो, राजस्थान लंका नहीं है. मैं और बेनीवाल सरकार में आएं तो एक लाख प्रतिवर्ष रोजगार युवाओं को मिलेगा. मेरा चुनाव चिन्ह बांसुरी है और बेनीवाल की बोतल. इसलिए पानी पियों और चैन की बांसुरी बजाओ. जैसा मैं अपने बेटे अखिलेश से स्नेह करता हूं वैसे ही मैं हनुमान बेनीवाल से भी करता हूं. ओबीसी में आने वाले 14 फीसदी मुसलमानों को भी हमने शामिल किया है. बीजेपी के दिन लद गए है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zf6J0D

No comments:
Post a Comment