बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व बूंदी जिले में भी काफी धूमधाम से मनाया गई. इस मोके पर शहर के रामप्रकाश टॉकीज से शोभा यात्रा निकाली गई. यह शोभा यात्रा शुक्रवार की शाम शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कुंभा स्टेडियम पहुंची. इस दौरान रास्ते में जमकर आतिशबाजी देखने को मिली. शोभा यात्रा के कुंभा स्टेडियम पहुंचने के बाद बुराइ के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया. इस मौके पर सभापति महावीर मोदी ने मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम को धनुष बाण भेंट किया. हजारों की संख्या में कुंभा स्टेडिया पहुंचकर स्थानीय लोगों ने रावण दहन का लुत्फ उठाया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OBdxjQ

No comments:
Post a Comment