राजस्थान के दौसा जिले के डिडवाना गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान छात्रों के बीच काफी देर तक संग्राम चलता रहा. घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. तमाशबीनों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए. घटना के बाद हरकत में आए विद्यालय प्रशासन ने फिलहाल चार छात्रों को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय की छुट्टी के बाद कक्षा 11 व 12 के छात्रों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और शिक्षकों ने दोनों गुटों को समझाकर मामले को शांत करवाया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PZXWXz

No comments:
Post a Comment