दिल्ली जयपुर रेल मार्ग पर अलवर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के पॉइंट 3-3MM में दरार आ गई. जिस ट्रैक की पटरी में दरार आई थी उस ट्रैक पर इंटरसिटी एक्सप्रेस आ रही थी. लेकिन समय रहते स्टेशन अधीक्षक को सूचना मिल गई और उन्होंने तत्काल सिग्नल डाउन कर इंटरसिटी एक्सप्रेस को 40 मीटर पहले ही रुकवा दिया. इस सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया. इसके बाद रेलवे इंजीनियरों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर इंटरसिटी एक्सप्रेस को धीरे-धीरे निकाला. उसके बाद डबल डेकर ट्रेन और पूजा एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक अलवर जंक्शन पर रुकी रही. फिलहाल रेलवे कर्मचारी पटरी की मरम्मत का काम करने में जुटे हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IBP2wJ

No comments:
Post a Comment