कोटा में 125वें राष्ट्रीय दशहरा मेला का उद्घाटन हुआ, लेकिन इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष राममोहन मित्रा व बीजेपी के साथी पार्षदों ने चलते मेले में हंगामा किया. नगर निगम आयुक्त जुगल किशोर मीणा का घेराव किया और प्रशासनिक अधिकारियों पर आचार संहिता का लाभ उठाकर मेले के बजट में भ्रष्टाचार व घालमेल करने का आरोप लगाया. निगम के जनप्रतिनिधियों के अनुपस्थित रहने से निगम अधिकारियों ने मेले के शुभारंभ कार्यक्रम को फीका और निरस आय़ोजित कराने का भी आरोप लगाया. मेला समिति के अध्यक्ष राममोहन ने कहा कि अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों का सत्कार नहीं किया. उन्होंने कहा कि वे आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए नहीं कह रहे है, लेकिन जिन लोगों को निमंत्रण दिया है, उनका तो सत्कार करना चाहिए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2EdylZI

No comments:
Post a Comment