छोटी काशी जयपुर में महाराज अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई. अग्र बंधुओ ने शोभायात्रा निकाली, जिसमें भगवान की विभिन्न झांकियों को सजाया गया. इस दौरान शोभायात्रा में अग्र बंधुओं से मिलने और महाराज अग्रसेन से आशीर्वाद लेने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पहुंची. सीएम राजे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा समाज हित में किए गये कार्यों को गिनाया. राजे ने मौजूद लोगों ने आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथ मजबूत करने की भी अपील की. कार्यक्रम में मंत्री कालीचरण सराफ, सुमन शर्मा, विधायक अशोक परनामी, सांसद रामचरण बोहरा ने भी शिरकत की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2EebtJP

No comments:
Post a Comment