भीनमाल क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक पिता और पुत्र पर हमला कर दिया. हमले में बुजुर्ग पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल पुत्र को भीनमाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार थूर निवासी 60 साल के रूमाल नाथ पर आपसी विवाद में कुछ लोगों ने हमला किया जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं उनके बेटे मोती नाथ पर भी चाकू से हमला किया गया था, जिसमें वह घायल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Iwg8p2

No comments:
Post a Comment