एससी-एसटी कानून को ससंद द्वारा पास किए जाने के विरोध में बूंदी में गैर राजनीतिक सामान्य पिछड़ा जागृति मंच और समता आंदोलन समिति ने शुक्रवार को रंगनाथ मंदिर में घंटी बजाओ कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान आंदोलन को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने के लिए समता आंदोलन समिति ने एक मोबाइल नंबर भी जारी किया, जिस पर मिस कॉल करके लोग आंदोलन से जुड़ सकते हैं. समिति ने इस महीने 10 हजार लोगों को आंदोलन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है.ताकि दिसंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2019 में आने वाले लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों पर दवाब बनाया जा सका. समिति का कहना है कि वह 2020 में एससी-एसटी आरक्षण की होने वाली समीक्षा के दौरान जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर लागू किए जाने के पक्ष में हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OyyITr

No comments:
Post a Comment