VIDEO: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 9 October 2018

VIDEO: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद

जयपुर की गांधीनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की है. गांधीनगर पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर झालाना कच्ची बस्ती में दबिश दी गई. बस्ती से पुलिस ने जनकराम, राजपाल और पिंटू मीणा को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों को गांधीनगर से चोरी हुई बाइक्स के साथ संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने गांधीनगर, प्रतापनगर, जवाहर सर्किल, सांगानेर, बस्सी, मानसरोवर, शिप्रापथ और मुरलीपुरा से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है. पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ysu2Ub

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages