चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद बीजेपी भी उत्साहित है. चुनावी ऐलान के बाद बीजेपी की प्रदेश चुनाव संचालन समिति के संयोजक केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह का दावा है कि पीएम ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को अजमेर में विजयी संकल्प दिलाया है. कार्यकर्ता भी चुनाव के लिए तैयार है. बकौल सिंह बीजेपी का सीटों को लेकर लक्ष्य एकदम स्पष्ट है और उसके लिए मार्ग भी स्पष्ट है. बीजेपी की केन्द्र व राज्य सरकार ने मिलकर जो काम किया है. उसके बूते जनता एक बार फिर राजस्थान समेत अन्य प्रांतों में कमल का फूल खिलाने के लिए तैयार है. पार्टियों के दावे अपनी जगह और हकीकत अपनी जगह. बीजेपी और कांग्रेस के दावों में कितना दम है इसका फैसला सात दिसंबर को प्रदेश की जनता करेगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2O89WJI

No comments:
Post a Comment