प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू से होने से महज चंद घंटों पहले राजस्थान में सीएम वसुंधरा राजे ने किसान कार्ड पर दांव लगाया. शनिवार को आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने से महज एक-दो घंटे पहले सीएम राजे ने अजमेर में राजस्थान गौरव यात्रा के समापन पर आयोजित 'विजय संकल्प सभा' में किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा कर उन्हें लुभाने की कोशिश की. पीएम नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में इस सभा में सीएम ने पीएम और जनता के सामने राज्य सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखा. सीएम राजे ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी को किसानों का हितैषी बताया. आचार संहिता के लागू होने से ठीक पहले की गई इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने इसे किसानों के साथ छलावा बताया. सभा में क्या कहा सीएम राजे ने देखिए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Cu5ChR

No comments:
Post a Comment