बुराई पर अच्छाई की और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा दौसा जिले में उत्साह के साथ मनाया गया. दौसा शहर के रावण के टीले पर 51 फीट के रावण का दहन किया गया. शाम करीब 7 बजे रावणदहन की औपचारिकता पूरी की गई. इस दौरान कलेक्टर नरेश शर्मा, एसडीएम गोवर्धनलाल शर्मा, विधायक शंकर शर्मा, सभापति मुरलीमनोहर शर्मा, डीएसपी राजेन्द्र त्यागी पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे. इस अवसर पर राम-रावण युद्ध का मंचन भी किया गया. रावण दहन से पूर्व रामलीला आध्यात्मिक सेवा समिति की ओर से आयोजित राम दरबार की शोभायात्रा भी निकाली गई. यह शोभायात्रा शहर के बजरंग मैदान से रावण के टीले पर पहुंची जहां पर राम- रावण युद्ध का मंचन किया गया और उसके बाद रावण दहन किया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NQum59

No comments:
Post a Comment