जयपुर के मसाला चौक पर रविवार की शाम राजस्थानी कलाकारों ने स्वर लहरियों से समां बांध दिया. जेडीए की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में जयपुर बिट्स और ताल म्यूजिक के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम को देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ उमड़ी. इस संगीत संध्या में लोकगीतों के साथ-साथ पंजाबी फोक गीत व बॉलीवुड के कुछ फेमस गानों का भी लोगों ने लुत्फ उठाया. इस कार्यक्रम के दौरान ढोला मारू के गीतों की जब परफॉर्मेंस हुई तो वहां मौजूद हर कोई झूमता नजर आया. मसाला चौक पर हर शनिवार व रविवार को जेडीए कि तरफ से ऐसे ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निशुल्क आयोजन किया जाता है. जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मुहैया कराया जाता है ताकि वह अपने हुनर से लोगों को अवगत करा सके.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JlsqAV

No comments:
Post a Comment