मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अजमेर संभाग के दौरे के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए. सीएम राजे ने टोंक व टोडारायसिंह में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी विकास की बात नहीं की. बीजेपी सरकार ने प्रदेश का विकास किया है. किसानों को कर्जमाफी, महिला सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र समेत विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं. विकास कार्य के बूते आज हम गौरव यात्रा निकाल रहे हैं. इस पर भी कांग्रेस को ऐतराज हो रहा है. राजे ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि वो विधानसभा में कभी आते ही नहीं हैं. वो ना किसान की बात करते हैं ना शिक्षा की और ना ही स्वास्थ्य की. ऐसे इंसान को मुखिया बनाने का क्या मतलब है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zElGL7

No comments:
Post a Comment