मुहब्बत,अहसास और दिल की बात शब्दों में बयां हो तो गजल बन जाती है. इस तरह मुहब्बत की शुरुआत कीजिए ..इक बार अकेले में मुलाकात कीजिए.... मशहूर गजल गायक चंदन दास ने शायर अजीम मलिक की शायरी को ग़ज़ल में पिरोकर मंगलवार रात को पेश किया. कोटा के 125वें दशहरा मेले के विजयश्री रंगमंच पर गजल की अपनी प्रस्तुतियों से रात यादगार बना दिया. देर रात तक चली गजल नाइट में मंच से सुरों के जादूगर चंदन दास ने कई उम्दा गजलें पेश कर खूब तालियां बटोरीं. मुहब्बत करने वाले दिलों के बिछड़ने के बाद के एहसास को चंदन दास ने गजल में सुनाया. चंदन दास ने श्रोताओं की मांग पर अपनी मशहूर गजल 'न जी भर कर देखा न कुछ बात की बड़ी आरजू थी मुलाकात की' सुनाई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Jgclwb

No comments:
Post a Comment