स्वाभिमान रैली के बाद बीजेपी से अलग हो कर हाल ही कांग्रेस का हाथ थामने के बाद सोमवार को शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी चित्रा सिंह पहली बार बाड़मेर पहुंचे. चित्रा सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि अब बीजेपी के शासन को उखाड़ कर फेंकना है और कांग्रेस को सत्ता में लाना है. उन्होंने साफ किया कि यही हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि मैं पहले भी क्षेत्र में प्रचार करती थी और अब भी जनता के बीच जाकर प्रदेश भर कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2qjkHuj

No comments:
Post a Comment