सुजानगढ़ की सामाजिक संस्था द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ के 47 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार की रात को स्व. नौरतनमल कंचनदेवी डोसी स्मृति 14 वां प्रतिभा सम्मान समारोह ट्रस्ट सभागार में आयोजित हुआ. सुनील कुमार-अलका डोसी के सौजन्य से आयोजित इस समारोह में क्लब अध्यक्ष निर्मल कुमार भूतोड़िया व क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सुजानगढ़ मूल के फिल्म संगीतकार दिलीप सेन, समीर सेन, ललित सेन सहित नगर के प्रबुद्ध समाजसेवियों को सम्मानित किया गया. शिक्षा, खेल आदि क्षेत्रों की 37 प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RZ7lAh

No comments:
Post a Comment