गुर्जर समाज ने आरक्षण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 6 October 2018

गुर्जर समाज ने आरक्षण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

अजमेर में शनिवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से पहले एक बार फिर गुर्जर समाज ने आरक्षण की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान युवकों ने सरकारी गाड़ियों को रोककर उनमें तोड़फोड़ करने की कोशिश की. प्रदर्शन के दौरान वहां से गुजर रही महिला एसडीएम व परिवहन विभाग की गाड़ी को रोककर प्रदर्शनकारी उन पर हाथों से मारने लगे और उन्हें वापस लौटने को मजबूर कर दिया. इस दौरान वहां मौजूद पुलिस जाब्ता भी इस घटना को मूकदर्शक बनकर देखता रहा. पुलिस ने उन युवाओं को वहां से हटाने की कोई कार्रवाई नहींं की. गुर्जर समाज ने आरक्षण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने के लिए यह आक्रोश रैली का आयोजन किया था जिसके तहत रैली डाक बंगले से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंची थी और वहां समाज के लोगों ने टायर जलाकर व रास्ता जाम करके नारेबाजी की.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RwDP4G

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages