राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि राजस्थान प्रदेश की जनता भगवान परशुराम का रूप है और जिस तरह भगवान परशुराम ने बुराइयों का सफाया किया था उसी तरह जनता प्रदेश से कांग्रेस का सफाया कर देगी. शुक्रवार को दौसा में राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा अपने मित्र डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान ब्राह्मण संगठनों ने राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा का स्वागत करते हुए तलवार और परशुराम का चित्र भेंट किया. इस दौरान राज्य सभा सांसद मीणा ने तलवार से जन्मदिन का केक काटा. तलवार से जन्मदिवस पर केक काटने के बाद उन्होंने कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2pSmk1Y

No comments:
Post a Comment