आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने, अधिक से अधिक मतदान करने, निर्भय होकर निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जिला मुख्यालय पर स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत स्कूली छात्रों ने प्रभातफेरी और मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया. स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करौली के छात्रों ने कलेक्ट्रेट के सामने एनएच 11बी पर मानव श्रृंखला बनाई. इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अभिमन्यु कुमार, उप निदेशक शिक्षा विभाग रामकेश मीणा, विद्यालय प्रधानाचार्य चंद्रेश गुप्ता सहित विद्यालय के छात्र और अध्यापक मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर ने छात्रों को मतदान की जानकारी दी और छात्रों को अपने परिजनों से मतदान अवश्य करने के लिए कहने की अपील की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2qd5NFZ

No comments:
Post a Comment