विजयादशमी के मौके पर शुक्रवार को अजमेर में आरएसएस अजेयमेरु महानगर की ओर से शहर में पथ संचलन निकाला गया. इससे पहले राजकीय मोइनिया इस्लामिया स्कूल में संघ परिवार की ओर से शस्त्र पूजन किया गया. इसके बाद स्वयंसेवकों ने सधे हुए कदमों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन किया. दो टुकड़ियों में निकाए गए इस पथ संचलन में बालक वर्ग और तरुण वर्ग को शामिल किया गया. तरुण वर्ग के पथ संचलन का शहर के विभिन्न मार्गों पर गुजरने के साथ फूलों से स्वागत किया गया. दरगाह के सामने से पथ संचलन के गुजरने पर गंगा जमुनी संस्कृति का परिचय देते हुए मुस्लिम लोगोंं ने भी संचलन का पुष्पवर्षा कर इसका अभिनंदन किया. इस दौरान संचलन के साथ भारी पुलिस बल भी साथ रहा. संचलन में भाजपा के कई नेताओं ने भाग लिया और शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी पूरे संचलन के दौरान व्यवस्था संभालते नजर आए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PdEsS4

No comments:
Post a Comment