फार्मासिस्ट के बाद अब रेडियोग्राफर के कार्य बहिष्कार से मरीज परेशान - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 6 October 2018

फार्मासिस्ट के बाद अब रेडियोग्राफर के कार्य बहिष्कार से मरीज परेशान

अपनी मांगो को लेकर फार्मासिस्ट के बाद अब रेडियोग्राफर भी दो घंटे कार्य बहिष्कार कर रहे हैं. इससे एमबीएस, जेके लॉन व न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल व्यवस्था चरमरा गई है और मरीज परेशान हैं. शुक्रवार को फार्मासिस्टों व रेडियोग्राफरों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया. कार्य बहिष्कार के चलते मरीजों और उनके परिजनों को एमआरआई, सिटी स्कैन, सोनोग्राफी व एक्सरे जैसी महत्वपूर्ण जांचों और दवाओं के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. मौसमी बीमारियों के चलते कोटा के एमबीएसए, मेडिकल अस्पताल रामपुरा व जेके लॉन अस्पताल में कुल मिलाकर हर दिन करीब पांच हजार मरीजों का आउटडोर में इलाज होता है. कोटा में करीब 50 निशुल्क दवा काउंटरों पर फार्मासिस्ट और रेडियोग्राफर के दो घंटे कार्यबहिष्कार के चलते मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं. फार्मासिस्ट का कहना है कि कैडर पे, ग्रेड और भत्ते जैसी उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे सामूहिक अवकाश पर जाएंगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RvwamT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages