प्रदेश के पटवारी और गिरदावर भी सामूहिक अवकाश पर गए - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 4 October 2018

प्रदेश के पटवारी और गिरदावर भी सामूहिक अवकाश पर गए

हड़तालों से जूझ रही राजस्थान सरकार और जनता के लिए एक और बड़ा झटका है. प्रदेश भर में पटवारी और गिरदावर भी बुधवार से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं. करीब 13 हजार पटवारियों और गिरदावरों के सामूहिक अवकाश पर जाने से राजस्व विभाग से जुड़े कार्य बड़े स्तर पर प्रभावित होंगे. इससे पहले राजस्थान राजस्व सेवा परिषद की ओर से 28 सितम्बर को एक दिन का सामूहिक अवकाश लिया गया था जिसमें पटवारी और गिरदावर के साथ ही तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी शामिल थे. संगठन की मांगें नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी गई थी और बुधवार से पटवारी और गिरदावरों ने अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश शुरू कर दिया है. आन्दोलन कर रहे पटवारी और गिरदावर सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zR0Ubs

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages