चुनावी बिगुल बजने के साथ ही राजनैतिक पार्टियों में भी हलचल तेज हो गई है. विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की सोमवार को पहली बैठक होगी. राजस्थान कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता पीसीसी चीफ सचिन पायलट करेंगे. बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा भी मौजूद रहेंगी. प्रदेश चुनाव समिति में 44 वरिष्ठ नेता सदस्य के रूप में शामिल हैं. बैठक में टिकट वितरण के मापदंडों पर चर्चा की जाएगी. बैठक में टिकटों पर अंतिम फैसला करने का अधिकार राहुल गांधी को देने का प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है. देखिए पूरी रिपोर्ट.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IH12Nr

No comments:
Post a Comment