राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरुवार शाम को आम जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से टेलीफोन पर बात कर चुनावी माहौल में उनकी नब्ज टटोली. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने एवं आम जनता का सत्ता में आने पर समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया. पायलट ने फोन पर लोगों के सवालों के जवाब भी दिए. सोशल मीडिया पर जारी नंबर पर युवाओं ने भी पायलट से बात की. पायलट ने बेरोजगारी पर बीजेपी सरकार पर 15 लाख नौकरियों की वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की सरकार बनने पर नौकरियां देने और नौकरी न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2yjUf7I

No comments:
Post a Comment