राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अपनी मांगों को लेकर तमाम सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. राज्य में रोडवेज कर्मचारी, 4 हजार सहकारी बैंककर्मी, आईटी यूनियन के साथ साथ बिजली कर्मचारी भी प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकारी कर्मचारियों के आंदोलन को देखते हुए भारतीय मजदूर संघ ने भी वसुंधरा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. सभी प्रदर्शनकारी गांधीवादी तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन उन्हें कहीं कामयाबी मिलती है तो कहीं नहीं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या देश को आजादी दिलाने वाले गांधीवादी विरोध-प्रदर्शन के तरीके अब सरकार के खिलाफ मारक नहीं रह गए? या देश के कर्णधार कहलाने वाले राजनेता इन्हें सियासत के तराजू पर तोल देते हैं. इसी पर चर्चा के लिए न्यूज18 राजस्थान के साथ प्राइम डिबेट में जुड़े आईटी यूनियन के प्रदेश महासचिव मनीष फगेरिया, आरएसआरईयू के प्रदेशाध्यक्ष एमएल यादव, बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CsfZCy

No comments:
Post a Comment