विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं. झुंझुनूं में मंगलवार को 2100 से अधिक जगहों पर एक साथ सवा चार लाख लोगों ने मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली थी. बुधवार को इसी अभियान के तहत पोस्टर और स्टीकर का अनावरण किया गया. कलेक्टर दिनेश यादव और एसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल की मौजूदगी में जिलेभर के उपखंड अधिकारियों और पुलिस उपाधीक्षकों ने इसका अनावरण किया. साथ ही सरकारी वाहनों पर स्टीकर भी चस्पा किए. कलेक्टर ने बताया कि हर सरकारी वाहन पर स्टीकर चस्पा करने के अलावा प्रमुख जगहों पर पोस्टर लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भी योजना बनाई गई है. साथ ही समय-समय पर अन्य अभियान के जरिए भी मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NNih0j

No comments:
Post a Comment