मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई ने बुधवार को कहा कि कोई भी नेता पार्टी से बड़ा नहीं होता. हर व्यक्ति आने जाने के लिए स्वतंत्र हैं. मानवेंद्र के जाने से चुनाव में बीजेपी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बीजेपी की ओर से वरिष्ठ नेता राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस का हाथ थामकर उन कार्यकर्ताओं का अपमान किया है, जिन्होंने उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दी थी. बीजेपी के इस बयान से पहले मानवेंद्र सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NMCIKI

No comments:
Post a Comment