झीलों की नगरी उदयपुर में मंगलवार से 4 दिवसीय नॉर्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज हुआ. एमबी कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी मल्टीपरपस इंडोर हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया. उद्धाटन सत्र के दौरान संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा बतौर अतिथि मौजूद रहे. इस प्रतियोगिता में करीब 7 राज्यों की टीमें भाग ले रही है जिसमें दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू -कश्मीर, चंडीगढ, पंजाब और राजस्थान की टीमें शामिल हैं. टूर्नामेंट में हर टीम से सीनियर और जूनियर वर्ग में 5-5 पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. आयोजनकर्ताओं का कहना है कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्धेश्य खेलों के माध्यम से पड़ोसी राज्यों से आपसी सामंजस्य बनाए रखने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2C4vnUG

No comments:
Post a Comment