केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान केंद्र अविकानगर व जयपुर के एमिटी विश्वविद्यालय ने इंटरनेशनल गोट एसोसिएशन के साथ मिलकर जयपुर में 22 से 26 अक्टूबर तक एशियन रिजनल कांफ्रेंस ऑन गोट का आयोजन कर रहे हैं. इसमें भाग लेने आए 15 देशों के 25 वैज्ञानिकों व 250 देशी व विदेशी कृषक गुरुवार को अविकानगर के दौरे पर रहे. इंटरनेशनल गोट एसोसिएशन की चेयरमेन डॉ. बैथ मिलर के नेतृत्व में आए इन वैज्ञानिकों का यहां संस्थान में राजस्थानी परंपरा के अनुसार अभिनंदन किया गया. मिलर के साथ आए वैज्ञानिकों व कृषकों के दल ने यहां तैयार की गई भेड़ की नई प्रजाति अविशान को भी देखा व वैज्ञानिकों से उनकी शोध प्रक्रिया के बार में जानकारी ली. बाद में सभी ने यहां ख़रगोशों व दुंबों पर चल रहे शोध कार्य को भी देखा व यहां के वैज्ञानिकों को इन सबके लिये बधाई दी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RbsDJE

No comments:
Post a Comment