कोटा में पेट्रोल -डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. शहर में पेट्रोल- डीजल के दामों में हुई वृद्धि को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए घटोत्कच सर्किल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा जनता से झूठे वादे करके और देश की जनता को बहला फुसलाकर सत्ता में काबिज हुई. ऐसे में अब पेट्रोल- डीजल के लगातार बढ़ते दामों से जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है. कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के लिए कहा कि अब प्रधानमंत्री ने महंगाई के इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पेट्रोल- डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर आमजन को राहत पहुंचाने की मांग की है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2wSkVvv

No comments:
Post a Comment