पांचना बांध में पानी अधिक आने से बांध से गंभीर नदी में जल निकासी की जा रही है. पांचना बांध से जल निकासी के बाद गंभीर नदी का पानी टोडाभीम के कई गांवों से होते हुए श्री महावीरजी से आगे कंजौली, लपावली गांव तक जा पहुंचा. इस दौरान नदी में काफी दिन बाद पानी आने से लोगों में खुशी की लहर है. तो वहीं नदी में पानी की भारी आवक के चलते भोपुर गांव में बना एनीकट पानी के बहाव में बह गया. किसी अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा और गांव-गांव, ढाणी- ढाणी मुनादी कर लोगों से नदी किनारे से दूर रहने की अपील करता नजर आया. इस दौरान गांवों में जगह- जगह नदी को देखने वालों की भीड़ लग गई. नदी का पानी आगे भरतपुर के केवला देव बांध तक जाएगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NmQp78

No comments:
Post a Comment