राजस्थान के अलवर जिले में बहुचर्चित फलाहारी बाबा यौन शोषण के मामले में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय संख्या (1) राजेन्द्र शर्मा की अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया. कोर्ट ने फलाहारी बाबा को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. बता दें कि अदालत में मंगलवार को दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी हो गई थी, जिसके बाद न्यायाधीश ने फैसले के लिए बुधवार का दिन तय किया था. इससे पहले 15 सितंबर को अंतिम बहस शुरू हुई थी और कोर्ट में सरकारी वकील की ओर से पीड़िता के पक्ष में बहस के बाद बचाव पक्ष की ओर से उसके वकील ने बहस की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OizmU7

No comments:
Post a Comment