बाड़मेर जिले के बालोतरा उपखंड के जसोल गांव में तालाब में डूबने से 4 मासूमों की मौत होने का मामला सामने आया है. सूचना के बाद पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा और बच्चों के शवों को बाहर निकाला. जानकारी के अनुसार स्कूल की छुट्टी होने के बाद 6 बच्चे तालाब में नहाने के लिए पानी में उतर गए. तालाब गहरा होने के कारण हनुमान, हितेश, सूरज और महेंद्र डूब गए. डूबने से बचे दो बच्चों ने स्थानीय लोगों को सूचना दी. पुलिस ने चारों बच्चों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम भागीरथ चौधरी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2LPz2YA

No comments:
Post a Comment