राजस्थान के शहीद जवान शंकरलाल बराला को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. शहीद शंकरलाल बराला का उनके पेतृक जयपुर की शाहपुरा तहसील के तेजपुरा गांव में अंतिम संस्कार किया गया. शहीद जवान को उनके 8 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी. आपको बता दें की जम्मू कश्मीर के बटमालू में दोपहर बाद हमला किया था, जिसमे तीन जवान जख्मी हो गए थे. हमले में शंकरलाल बराला को भी गंभीर चोटें आई, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शहीद की अंतिम विदाई में सीआरपीएफ डीआईजी आरजीआर भट्ट, विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, श्रीमाधोपुर विधायक झाबरसिंह खर्रा और विराटनगर विधायक फूलचंद भिंडा ने सलामी दी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NO6Xlg

No comments:
Post a Comment