राजधानी जयपुर में मानसून की पहली फुहार ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है. पहली बारिश के बाद ही जयपुर की सड़कों पर सीवरेज का पानी फैला हुआ है. जिसके कारण सड़क में पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं जयपुर में सड़कों पर दौड़ने वाले वाहन भी रेंगते नजर आए. अजमेर रोड पर स्थित कनक विहार में लोगों के सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा. कलमा नेहरू नगर में सड़कों पर सीवरेज का पानी पिछले दस दिनों से भरा हुआ है. सड़कों पर भरे सीवरेज के पानी पर जिला प्रशासन, नगर निगम और जेडीए आंखे मूंदे हुए बैठा है. शहर के ड्रेनेज सिस्टम के पूरी तरह से बंद होने के कारण कई बिल्डिंगों पर गिरने का खतरा मंडराने लगा है. सड़कों पर फैले सीवरेज के पानी की सफाई न होने पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध व्यक्त किया. (जयपुर से अंकित की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KUf69F

No comments:
Post a Comment