बाड़मेर एनसीसी और उजास के द्वारा रविवार की रोज एनसीसी प्रेरणा कक्ष राजकीय महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व सांसद हरीश चौधरी, नवचयनित आरएएस प्रेम कुमार, नीट की परीक्षा में अव्वल प्रिंस चौधरी अतिथि के रूप में शरीक हुए. कार्यक्रम में युवाओं के साथ शिक्षकों और रचनात्मक कार्यों से अमिट छाप छोड़ने वाली बहुमुखी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सेना में भर्ती होने के साथ साथ जिले में कुछ विशेष करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया. आयोजन में अशोक राजपुरोहित, सुरेश सहारण, हनुमान डऊकिया, प्रिंस चौधरी, कैलास चौधरी, हुकमाराम पोटलिया, देवाराम सहित सेना में चयनित 27 युवाओं का सम्मान किया गया. इस अवसर महाविद्यालय स्टाफ, एनसीसी प्रभारी सहित अनेक छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे. (प्रेमदान देथा की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2lJxyUp

No comments:
Post a Comment