VIDEO: सेना भर्ती रैली के पहले दिन 6 हजार युवाओं ने लगाई दौड़ - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 July 2018

VIDEO: सेना भर्ती रैली के पहले दिन 6 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

भरतपुर जिला मुख्यालय स्थित लोहागढ़ स्टेडियम में आज से सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है. रैली के पहले दिन भरतपुर जिले की कामा, पहाड़ी और डीग तहसील के करीब साढ़ छ हजार युवाओं ने नौकरी के लिए दौड़ लगाई. रैली में हिस्सा लेने के लिए आधी रात से ही युवाओं का भर्ती स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था. पूरी जांच पड़ताल के बाद युवाओं को दौड़ के लिए चयनित किया गया. 16 सौ मीटर की दौड़ में करीब साढ़े तीन सौ युवाओं को अगले दौर के लिए चयनित किया गया. सेना भर्ती रैली के दौरान पुलिस और सेना के जवानों ने सक्रिय दलालों पर पूरी नजर रखी. भर्ती निदेशक कर्नल मोहनेश सिंह ने बताया कि 31 जुलाई तक होने वाली इस भर्ती रैली में भरतपुर के साथ करौली और धौलपुर के करीब 34 हजार अभ्यर्थियों का पंजीयन किया गया है. इनमें से करीब साढ़े तीन हजार युवकों का चयन कर सेना में भर्ती किया जाएगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2mpi7kz

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages