भरतपुर में बुधवार को अंतर रेंज पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सत्र न्यायधीश सुरेंद्र मोहन शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया. बुशु और ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भरतपुर रेंज के अलावा कोटा, जयपुर , जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और आरएसी की टीमों ने भाग लिया. इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक, एएसपी सुरेश खींची, प्रकाश शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2L4VqA0

No comments:
Post a Comment