चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने ब्लड बैंक के नए स्टोरेज का उद्घाटन - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 13 July 2018

चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने ब्लड बैंक के नए स्टोरेज का उद्घाटन

राज्य के सबसे बडे सवाई मानसिंह अस्पताल में गुरुवार को चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने ब्लड बैंक में नए स्टोरेज का उद्घाटन किया. अस्पताल के ब्लड बैंक में अब दो हजार यूनिट की जगह आठ हजार यूनिट स्टोरेज किया जा सकेगा. एचडीएफसी बैंक की ओर से साढ़े तेरह लाख रुपए की लागत से यह नया स्टोरेज तैयार किया गया है. इससे अब मरीजों को ब्लड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. वॉक इन डीप फ्रीजर के उद्घाटन के मौके पर सराफ ने कहा कि सरकार मरीजों की सेवा विस्तार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. अस्पताल में ब्लड के दलालों पर लगाम लगाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में अभय कमाण्ड सेंटर के माध्यम से पूरे अस्पताल को साठ से ज्यादा कैमरों के जरिए कवरेज में ले लिया है. इससे न सिर्फ सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि ब्लड के दलालों पर रोक लगाने में मदद भी मिलेगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Ld16VD

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages