धौलपुर जिले की कौलारी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित चंबल बजरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया. इलाके मेंं पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान बजरी माफिया अपने वाहनों को छोड़कर फरार हो गए. थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंबल बजरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मालौनी खुर्द, पैकरी मोड़ और झारपुरा के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर चंबल बजरी से भरे चार ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को जब्त कर लिया है और परिवहन कार्यालय से ट्रैक्टर मालिकों का पता लगा कर बजरी माफियाओं की तलाश की जा रही हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NikxwM

No comments:
Post a Comment