विश्व जनसंख्या दिवस पर भरतपुर में परिवार को सीमित रखने का संदेश देने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई. स्वास्थ्य भवन से शुरू हुई जागरूकता रैली को संयुक्त निदेशक प्रशांत शर्मा और सीएमएचओ गोपालराम शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में नर्सिंगकर्मी और नर्सिंग स्टूडेंट्स मौजूद रहे. जागरूकता रैली शहर में होती हुई जनाना अस्पताल पहुंची. रास्ते में रैली में शामिल नर्सिंग स्टूडेंट्स लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी देते चल रहे थे. इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व जनसंख्या पखवाड़े के तहत 24 जुलाई तक परिवार कल्याण कार्यक्रम व टीकाकरण कार्यक्रम के अलावा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zttKjR

No comments:
Post a Comment