भीलवाड़ा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को कई धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिनमें आज लोगों ने अपने गुरुओं को श्रीफल भेंट करके पूजा की. इस अवसर पर मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर ने भी संकट मोचन हनुमान मंदिर में महंत बाबु गिरी महाराज का आशीर्वाद लिया. भीलवाड़ा में पंचमुखी धाम, संकट मोचन हनुमान, निम्बार्क आश्रम के साथ ही कई स्थानों पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष आयोजन किए गए. जिनमें कई भक्तों ने अपने-अपने गुरुओं को दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया. वहीं कई विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं ने गुरुओं के चरण वन्दन करके उनका आशीर्वाद लिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NRKNyv

No comments:
Post a Comment